सप्तर्षि ›पट्टिका 416 · पड़ाव 57 / 141
महर्षि कश्यप
🎧 ऑडियो कथा · लगभग 1 मिनट · Maharishi Kashyap
सप्त ऋषियों में प्रथम नाम महर्षि कश्यप का आता है । महर्षि कश्यप का प्रथम उल्लेख ऋग्वेद में प्राप्त होता है , ऐतरेय ब्राह्मण में इनका संबंध जन्मेजय से बताया गया है । महर्षि कश्यप का विवाह दक्ष प्रजापति की 17 कन्याओं से किया गया । उनकी आदिती नामक पत्नी से समस्त देवगण, दिति नामक पत्नी से दैत्यगण तथा शेष पत्नियों से विभिन्न जीवों की सृष्टि हुई । इस प्रकार महर्षि कश्यप सृष्टि के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले ऋषि हुए ।

सुनेंआवाज़











