सूर्य
🎧 ऑडियो कथा · लगभग 1 मिनट · Surya, the Sun God
सौरमंडल का प्रथम ग्रह सूर्य है। ऋषि कश्यप और अदिति के पुत्र सूर्य सौरमंडल के प्रधान हैं। शनिदेव , यमदेव और महाभारत के विख्यात चरित्र कर्ण सूर्यनारायण की संतति हैं। भगवान विष्णु जो सर्वशक्तिमान है वह जगत का पालन करते हैं विष्णु सूर्य के वेद मयी रूपिणी पराशक्ति में निवास करते हैं सात घोड़ों के रथ में सवार जो सात चक्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए सूर्यनारायण भी कहा गया है सूर्य बौद्धिक प्रगति और स्मृति विकास के प्रतीक माने गए हैं । सूर्य अपनी किरणों से भूमि से जो जल खींचते हैं उन सबको पृथ्वी व प्राणियों की पुष्टि और वृद्धि के लिए बरसा भी देते हैं आंकड़े का वृक्ष सूर्य को प्रसन्न करने के लिए पूजा जाता है बौध्दिक प्रगति के लिए करते है। सूर्य आँखो के स्वामी हैं। सूर्य चतुरस्र शरीर वाला , पित्त प्रकृति , रक्त एवं श्याम मिश्रित वर्ण तथा स्थूल शरीर वाला होता है ।












