शिव कथाएँ ›पट्टिका 101 · पड़ाव 3 / 141

शिव-पार्वती विवाह

🎧 ऑडियो कथा · लगभग 1 मिनट · The Marriage of Shiva and Parvati

विवाह नामक संस्था सभ्य समाज की आधारशिला होती है तथा शिव पार्वती का वैवाहिक जीवन इसका आदर्श उदाहरण है। शिव पार्वती के परिवार को ब्रह्मांडीय परिवार तथा जोड़े को ब्रह्मांडीय जोड़ा भी कहा जाता है जिसके अनेक अर्थ हैं । दक्षिण भारत में शिव पार्वती के विवाह प्रसंग को कल्याण सुंदर कहा जाता है । इस विवाह का मुख्य आकर्षण शिवजी की भूत-प्रेतों से सजी अलबेली बारात है । ऐसी विकट बारात और भूतनाथ शिवरूपी वर कि जिसे देख कर पार्वती जी की माता मेना मूर्च्छित हो गयी थीं। तब भगवान शिव ने अपने मङ्गलमय रूप के दर्शन कराकर मेना के भय और चिन्ता को दूर किया। मान्यता है कि शिव विवाह का प्रसङ्ग सभी के लिए भयनिवारक, मङ्गलदायक तथा शोकनाशक है ।

शिव-पार्वती विवाह
सुनेंआवाज़
Developed by Satyarth Shukla