देवी अहिल्याबाई होल्कर
🎧 ऑडियो कथा · लगभग 1 मिनट · Devi Ahilyabai Holkar
माता श्री अहिल्याबाई होल्कर राजवंश की शासिका थीं। अपने श्वसुर और पति की मृत्यु के उपरांत उन्होंने 1767 ई से 1795 ई तक मालवा का शासन संभाला। देवी अहिल्याबाई होल्कर एक धर्मपरायण और न्यायप्रिय शासिका होने के साथ महान शिवभक्त भी थी। वे अपनी प्रजा के प्रति वात्सल्य व् उदारता पूर्ण व्यवहार रखती थी। अपने राज्य के साथ सम्पूर्ण भारत में उन्होंने कई तीर्थ स्थानों पर मंदिरो के निर्माण व् जीर्णोद्धार कार्य कराये। इसके इलावा उन्होंने अनेक स्थानों पर घाट कुओ बावड़ियों अन्न शाला, पियाऊ का निर्माण भी कराया। इनमे कशी गया, सोमनाथ, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, कांची, अवंति और द्वारका, बद्रीनाथ, रामेश्वरम् और जगन्नाथ पुरी प्रमुख है। काशी में इनके नाम से अहिल्याबाई होल्कर घाट भी है। उज्जैन स्थित श्री रामजनार्दन मंदिर का निर्माण तथा श्री चिन्तामणगणेश मंदिर का जीर्णोद्धार माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराए गए प्रमुख कार्य थे ।

▶श्रीकृष्ण- मित्रवृन्दालगभग 2 मिनट
▶उदयन वासवदत्तालगभग 1 मिनट
▶सम्राट अशोकलगभग 1 मिनट
▶वेधशाला उज्जयिनीलगभग 2 मिनट
▶नवरत्न पैनल- 1लगभग 4 मिनट
▶सम्राट विक्रमादित्य पैनल - 2लगभग 3 मिनट
▶नवरत्न पैनल- 3लगभग 10 मिनट
▶सम्राट भारतलगभग 1 मिनट
▶राजा भोजलगभग 2 मिनट
▶कर्ण- सुदर्शन चक्रलगभग 3 मिनट
▶महाकाल लोकलगभग 2 मिनट
▶मंगल का पृथ्वी को सौंपा जानालगभग 1 मिनटपूरी यात्रा →