शिव कथाएँ ›पट्टिका 407 · पड़ाव 51 / 141

वीरभद्र द्वारा दक्ष का सर काटना

🎧 ऑडियो कथा · लगभग 1 मिनट · Veerabhadra Strikes Off Daksha's Head

दक्ष भयके मारे अन्तर्वेदीके भीतर छिप गये। वीरभद्र उनका पता लगाकर उन्हें बलपूर्वक पकड़ लाये। फिर उनके दोनों गाल पकड़कर उन्होंने उनके मस्तकपर तलवारसे आघात किया। परंतु योगके प्रभावसे दक्षका सिर अभेद्य हो गया था, इसलिये कट नहीं सका। जब वीरभद्रको ज्ञात हुआ कि सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्रोंसे इनके मस्तकका भेदन नहीं हो सकता, तब उन्होंने दक्षकी छातीपर पैर रखकर दबाया और दोनों हाथोंसे गर्दन मरोड़कर तोड़ डाली। फिर शिवद्रोही दक्षके उस सिरको गणनायक वीरभद्रने अग्निकुण्डमें डाल दिया।

वीरभद्र द्वारा दक्ष का सर काटना
सुनेंआवाज़
Developed by Satyarth Shukla