त्रिवेणी संग्रहालय
🎧 ऑडियो कथा · लगभग 3 मिनट · The Triveni Museum
त्रिवेणी कला और पुरातत्व संग्रहालय एक अत्यंत जीवंत स्थान है, यह एक संस्कृति केंद्र के रूप में उज्जैन को बृहद् संस्कृति सम्पन्न करता है। त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय उज्जैन के इतिहास, पुरातत्व, धार्मिक सांस्कृतिक वैभव तथा आध्यात्मिक महत्व का कलात्मक प्रतिनिधि भी है । मध्य प्रदेश शासन के पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय निदेशालय द्वारा वर्ष 2016 में सिंहस्थ मेले के अवसर पर इसे स्थापित किया गया था। महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ त्रिवेणी संग्रहालय को भी महाकाल लोक परिसर में सम्मिलित कर लिया गया था । महाकाल लोक में स्थित यह संग्रहालय सनातन धर्म, उज्जैन तथा महाकालेश्वर जैसे श्रद्धापरक किन्तु गूढ विषयों को जानने और समझने के लिए एक उत्कृष्ट प्रारंभिक बिंदु है । संग्रहालय का एक हिस्सा पुरातत्व संचालनालय द्वारा संचालित दीर्घाओं का है, जिसमें उज्जैन क्षेत्र तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त प्राचीन अवशेष और मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं. संग्रहालय का शेष हिस्सा संस्कृति संचालनालय द्वारा संकल्पित है जो अतुलनीय सौन्दर्य तथा संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। भारत की विविध कला शैलीयों में निर्मित चित्रों से सुसज्जित दीर्घाएं मुख्यतः भगवान शिव, शक्ति तथा श्री विष्णु को समर्पित हैं। पहाड़ों की लघुचित्र शैली, आंध्र की कलमकारी, पूर्वी भारत की ओडिसा पट्टचित्र शैली, आदि अपनी सम्पूर्ण विलक्षणताओं में यहाँ देखी जा सकती हैं। प्रथम तल पर स्थित शिव, शक्ति तथा विष्णु पर केंद्रित तीनों खंडों में इन तीन देवों से संबंधित वट, नीम तथा कदंब के वृक्ष निर्मित किए गए हैं । सती द्वारा प्राणाहूति, भीष्म की प्रतिज्ञा, भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप दर्शन देना, दशमहाविद्या यंत्र तथा शिव परिवार आदि यहाँ प्रदर्शित कुछ विशेष कलाकृतियाँ हैं । यहाँ प्रदर्शित चित्र तथा मूर्तियाँ हमारी पौराणिक तथा लोक कथाओं और उनके अर्थों से परिचय कराने का अत्यंत सुंदर माध्यम हैं। सनातन धर्म की तीन प्रमुख धाराओं शैव, शाक्त तथा वैष्णव मत को समर्पित ये दीर्घाएं अपने सम्पूर्ण वैभव तथा सौन्दर्य के साथ यहाँ आने वालों के ज्ञान तथा आनंद में वृद्धि करती हैं ।

▶सप्तपुरीलगभग 1 मिनट
▶पंचक्रोशी यात्रालगभग 2 मिनट
▶सिंहस्थलगभग 2 मिनट
▶शाही स्नानलगभग 1 मिनट
▶महाकाल शाही सवारीलगभग 1 मिनट
▶चिंतामण गणेशलगभग 2 मिनट
▶अंगारेश्वर महादेवलगभग 2 मिनट
▶नागचंद्रेश्वरलगभग 2 मिनट
▶नारायण धामलगभग 1 मिनट
▶हरिहर मिलनलगभग 1 मिनट
▶हरसिद्धि शक्तिपीठलगभग 3 मिनट
▶गढ़कालिकालगभग 2 मिनटपूरी यात्रा →